सीजन का पहला कोहरा एनसीआर में छाया:वंदेभारत-शताब्दी सहित एक दर्जन ट्रेनें लेट, आज भी यात्रियों को ट्रेनों का करना होगा इंतजार

सीजन के पहले घने कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ नजर आया। दिल्ली से लेकर एनसीआर और ग्वालियर -संभाग में भी हल्का कोहरा छाया रहा। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि दिल्ली से ग्वालियर आने वाली अधिकांश ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंचीं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। दिल्ली से झांसी जाने वाले कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गई। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई। सुबह दिल्ली से चलने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के बाद यानी 3.30 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची। नया एक्सप्रेस, खजुराहो-निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने का असर सोमवार को भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह ऐसी ट्रेन जो दिल्ली से चलती हैं, वह दिल्ली से चार घंटे देरी से पहुंची हैं। ऐसी ट्रेनों का मेंटेनेंस भी होगा। इससे ऐसी ट्रेनें सोमवार को भी लेट आ सकती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *