सीजन का पहला कोहरा:90 मीटर विजिबिलिटी पारा 3.7 डिग्री गिरा

सीजन का पहला कोहरा मंगलवार को छाया। रात ढाई बजे से कोहरे ने चादर बिछानी शुरू की और सुबह तक पूरे शहर को अपने आगोश में लपेटे रहा। बिजिविलिटी 90 मीटर तक रही। यानी सुबह 9 बजे तक रात जैसे हालात रहे और लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। दरअसल एक दिन पहले ही उत्तरी हवा चलनी शुरू हुई। सोमवार की शाम ही हवा सांय-सांय चलने लगी थी। हवा में ठंडक थी। इसलिए सर्दी बढ़ने के आसार तो थे मगर कोहरे की संभावना नहीं थी मगर आधी रात के बाद कोहरे ने पांव पसारे। इस कारण मंगलवार को दिन का तापमान 3.7 डिग्री गिर गया। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीती रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *