लगातार छा रहे घने कोहरे से गुरुवार को राहत मिली। सुबह के दौरान मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडी हवा ने ठिठुरन रही। सर्द हवा चलने के कारण रात के पारे में 1.8 डिग्री गिरावट हुई और 4.4 डिग्री के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। सुबह के दौरान कोहरा नहीं रहा लेकिन हवा में नमी 100 फीसदी रहने से गलन बरकरार रही। सुबह से ही धूप खिली और विजिबिलिटी भी सामान्य रही। गौरतलब है कि बीते चार दिन से घने कोहरे के कारण शहर में दृश्यता शून्य दर्ज हो रही थी। सुबह से ही सुरज निकलने के कारण दिन के तापमान में भी 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि यह सामान्य से 3.3 डिग्री कम होने के कारण सुबह-शाम गलन का अहसास हुआ। पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़केगा… लगातार दिन ठंडे होने के बाद अब अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहने के साथ उत्तरी हवाएं का प्रभाव रहेगा और शीतलहर चलेगी। इससे रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक लुढ़कने का अनुमान है। 10 जनवरी के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान रात का पारा बढ़ेगा लेकिन दिन में फिर से ठंड बढ़ने के आसार है।


