सीजन खत्म होते ही यात्रियों की संख्या घटने लगी:दिल्ली और मुंबई से सुबह आने वाली फ्लाइट का बारिश ने रोका रास्ता, तीन घंटे देर से आई रायपुर

राजधानी में सोमवार को लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह दिल्ली और मुंबई से आने वाली फ्लाइटें एक से तीन घंटे तक देरी से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट में रुककर इंतजार करना पड़ा। रायपुर एयरपोर्ट में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था। इस वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। यही वजह है कि दिल्ली और मुंबई से सुबह 6 बजे के बाद आने वाले विमान देर से पहुंचे। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट 6ई 2062 सुबह 7.19 को रायपुर पहुंचना था, लेकिन यह फ्लाइट १ बजे के बाद आई। इसी तरह 6ई2191 को सुबह 9 बजे से पहले रायपुर आ जाना था। लेकिन रौशनी साफ नहीं होने की वजह से दिल्ली से ही यह विमान देर से उड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद यह विमान रायपुर पहुंच पाया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी दिल्ली से रायपुर पहुंचे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उनका विमान भी एक घंटे देर से रायपुर पहुंचा। इस दौरान बारिश में कांग्रेसी कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर डटे रहे। इंडिगो के अलावा एयर इंडिया की भी दिल्ली फ्लाइट एआई 2793 सुबह 11 बजे के बाद दिल्ली से रायपुर पहुंची। तेज बारिश की वजह से रायपुर पहुंचने के बाद भी यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसी तरह मुंबई से आने वाली फ्लाइट करीब दो घंटे और इंडिगो की हैदराबाद फ्लाइट 6ई9291 सुबह 9.34 के बजाय 11 बजे के बाद रायपुर पहुंची। सीजन खत्म, 8% यात्री कम हो गए छुट्टियों का सीजन खत्म होने के साथ ही अब ट्रैवल्स एजेंसियों का ऑफ सीजन शुरू हो गया है। देशभर में हो रही बारिश की वजह से हर हफ्ते यात्रियों की संख्या कम हो रही है। 23 से 29 जून तक 3.56% और 30 जून से 6 जुलाई तक 8.32% यात्री कम हो गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार जून के आखिरी हफ्ते में 50770 और जुलाई के पहले हफ्ते में 56544 लोगों ने सफर किया। अभी बारिश लगातार होने की वजह से यात्रियों की संख्या हर हफ्ते कम होगी। बारिश की वजह से उड़ानें भी प्रभावित हो रही है। पिछले हफ्ते 412 उड़ानों की तुलना में जुलाई के पहले हफ्ते में 359 उड़ानों का ही संचालन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *