सीजी बोर्ड: केंद्र से नजदीक के थानों में प्रश्नपत्र सील

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 से शुरू होगी। परीक्षाओं के संचालन के लिए सोमवार को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय सामग्री (प्रश्नपत्र) का वितरण किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच सभी प्रश्नपत्रों को संबंधित केंद्रों के नजदीकी थानों के मालखानों में सील कर दिया गया है। मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह मंडल के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र बांटे गए। शिक्षा विभाग ने वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए जिले को 9 रूटों (शहरी और ग्रामीण) में विभाजित किया था। प्रत्येक रूट की बस में केंद्राध्यक्षों के साथ पुलिस बल तैनात रहा। बसें निर्धारित रूटों पर रवाना हुईं और रास्ते में आने वाले थानों में गोपनीय सामग्री जमा कराई गई। इस वर्ष भी सरगुजा जिले में कुल 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्राध्यक्षों ने अपने स्टाफ के साथ पहुंचकर सामग्री प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *