सीटीयू के नवनीत ने 87 किग्रा रेसलिंग में खेलो इंडिया गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

लुधियाना| चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी रेसलिंग (पुरुष) चैंपियनशिप में सीटी यूनिवर्सिटी (सीटीयू) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पहचान बनाई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की 227 यूनिवर्सिटीज से 2,338 पहलवानों ने भाग लिया, जिससे यह टूर्नामेंट भारत की सबसे बड़ी इंटर-यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिताओं में शामिल रहा। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उच्च स्तरीय मुकाबलों, अनुशासन और खेल भावना ने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की उभरती कुश्ती प्रतिभाओं के लिए एक अहम मंच बना दिया। सीटी यूनिवर्सिटी के पहलवान नवनीत ने ग्रीको-रोमन शैली के 87 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया गेम्स के लिए क्वालीफाई कर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया। यह उपलब्धि सीटीयू में खेलों को बढ़ावा देने, पेशेवर प्रशिक्षण और मजबूत खेल ढांचे का प्रत्यक्ष प्रमाण मानी जा रही है। सीटी यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने इस सफलता को यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का विषय बताया। वहीं खेल प्रमुख गुरदीप सिंह ने इसे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का परिणाम बताया। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भविष्य में भी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *