सीताराम प्रजापत बने राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा के प्रदेश सचिव:नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद

राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा ने सूरतगढ़ के समाजसेवी सीताराम प्रजापत को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से की गई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.सी. कुमावत, प्रदेश महामंत्री राजकुमार लोरवाड़िया और संरक्षक भेरूलाल प्रजापति प्रधान ने संयुक्त रूप से सीताराम प्रजापत को यह दायित्व सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि सीताराम प्रजापत लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाज को संगठित करने, सामाजिक जागरूकता फैलाने और समाज के विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उनके इन्हीं योगदानों और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सीताराम प्रजापत के प्रदेश सचिव बनने से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी और समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जा सकेंगे। महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट कर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता और अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करना है। नवनियुक्त प्रदेश सचिव सीताराम प्रजापत ने अपनी नियुक्ति पर शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के प्रति पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *