सीधी में खंभे से टकराई पोल, टीचर घायल:रीवा रेफर की तैयारी, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

सीधी जिले के जोरौधा गांव में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में अतिथि शिक्षिका आकांक्षा तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी स्कूटी का ब्रेक फेल होने से वह विद्युत पोल से टकरा गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रीवा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। महाराजपुर में सेवाएं दे रहीं आकांक्षा तिवारी रोज की तरह सुबह स्कूल जा रही थीं। करीब 9:30 बजे उनकी स्कूटी का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराया। इस टक्कर से आकांक्षा स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान समाजसेवी आकाश सिंह रिंकू ने सक्रियता दिखाते हुए घायल आकांक्षा को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। उनकी त्वरित मदद से आकांक्षा को समय पर इलाज मिल सका, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। जिला अस्पताल सीधी में पदस्थ संदीप सिंह ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने आकांक्षा की हालत चिंताजनक बताई है और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए उन्हें रीवा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। परिजनों को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *