सीधी में तेंदुए ने बच्ची पर हमला किया:दादी के साथ बकरी चरा रही थी, जिला अस्पताल रेफर

संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र कुसमी में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक 11 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया है। जिससे बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के दौरान बच्ची अपनी दादी के साथ गाय-बकरी चरा रही थी। हालांकि, दादी ने बच्ची को तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को आज जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर किया गया है। बैगा समाज संघ के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर बैगा ने बताया कि वन विभाग की ओर से जंगली जानवरों से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। गांव में जाली नुमा बाड़े तक नहीं लगाए गए हैं। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और न ही पीड़ित परिवार को कोई सहायता राशि दी गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *