सीधी में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव:पिता बोले- सुबह हमारे साथ चाय पी, बिस्तर उठाने कमरे में गया तो निकला ही नहीं

सीधी जिले के मरसरहा गांव में 30 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला। बहरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राकेश बैस के मुताबिक, परिजनों को संजय द्विवेदी का शव उसके घर के पंखे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद डायल 100 के जरिये पुलिस काे सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया। संजय के पिता जगन्नाथ द्विवेदी ने बताया कि रोज की तरह सुबह उठ कर उसने हमारे साथ चीय पी। फिर सुबह 8 बजे घर के अंदर बिस्तर सहेजने के लिए चला गया। आधे घंटे तक बाहर नहीं निकला, तब हमने जाकर देखा। उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। पिता ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी इस समय मायके में थी। फिलहाल घर में ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, कोई समझ नहीं पा रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *