सीधी में 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:गांजा तस्करी के मामले में था फरार; छत्तीसगढ़ से दबोचा

आदिवासी क्षेत्र कुसमी थाना क्षेत्र में गांजा बेचने के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था। पूरा मामला थाना कुसमी का है। जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार उर्फ राजू झांसी को जनकपुर छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर बचता जा रहा था और गिरफ्तार नहीं हुआ था। इसके बाद सितंबर के महीने में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इसे पकड़ने के लिए पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी। जिसके बाद रविवार के दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने बताया है कि मझौली न्यायालय से स्थाई वारंट आरोपी के खिलाफ जारी किया गया था। जहां न्यायालय में पेश होने से यह बचा रहा था और उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसके बाद सीधी एसपी ने इसके ऊपर इनाम भी रखा था। अब आखिरकार इसे गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय के समक्ष इन्हें पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *