सीधी में मेडिकल स्टोर का विधायक ने किया निरीक्षण:बोलीं-मिलेगा उचित मुआवजा; 3 दिन पहले लगी थी आग, संचालक को 70 लाख का नुकसान

सीधी जिला अस्पताल के सामने स्थित राजपूत मेडिकल एजेंसी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई थी। सुबह 5 बजे स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देखा और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। फायर टीम ने सुबह करीब 6 बजे पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मेडिकल स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इस घटना में 70 लाख रुपए से अधिक की दवाइयां और अन्य सामग्री नष्ट हो गई। दुकान संचालक विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने रात 12 बजे दुकान बंद की थी। आग लगने का कारण अभी भी अज्ञात है। उन्हें रात करीब 3 से 4 बजे के बीच घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है। विधायक रीती पाठक ने मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया गुरुवार दोपहर 12 बजे सीधी विधायक रीती पाठक ने राजपूत मेडिकल एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकान संचालक विजय सिंह से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने मौके पर ही एसडीएम राकेश शुक्ला से फोन पर घटना की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी को भी आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच करने को कहा। विधायक रीती पाठक ने पीड़ित को हर संभव आर्थिक सहायता और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस आगजनी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा- जल्द होगी कार्रवाई, मिलेगा उचित मुआवजा इस दौरान एसडीएम राकेश शुक्ला ने बताया कि आग लगने के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच लगभग जारी है। उन्होंने कहा कि नियम अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी और शासन के निर्देशों के तहत पीड़ित को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़े… मेडिकल स्टोर में लगी आग, मेडिकल संचालक को लाखों का नुकसान सीधी जिला अस्पताल के सामने स्थित राजपूत मेडिकल एजेंसी में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आग लग गई। सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय लोगों ने धुआं उठते देखा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर टीम सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा मेडिकल स्टोर जलकर राख हो चुका था। पढ़े पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *