सीधी में रोड पर चलती कार में लगी आग:एक के बाद हुए 3 धमाके, 10 मिनट में खाक हुई अर्टिगा; बाल-बाल बचे दो लोग

शनिवार रात सीधी शहर में एक चलती अर्टिगा कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में तीन तेज धमाके हुए और कार पूरी तरह खाक हो गई। हादसा जमोड़ी थाना क्षेत्र में अमरवाह से सीधी की ओर जा रही कार (एमपी63ZD2643) में हुआ। इस दौरान कार में सवार दो लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। एक के बाद एक तीन धमाके प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में पहले एक जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद करीब 10 मिनट के भीतर तीन और धमाके सुनाई दिए। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। धमाकों की आवाज और आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी फैल गई। कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नगर पालिका सीधी की फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन, फायर ब्रिगेड लगभग 15 मिनट की देरी से पहुंची, जिससे कार को बचाया नहीं जा सका। राहगीर विनय त्रिपाठी ने बताया कि समय पर दमकल पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान नगर पालिका सीएमओ मिनी अग्रवाल को फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। पुलिस जांच में जुटी जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग और धमाकों की वजह शॉर्ट सर्किट थी या किसी तरह की तकनीकी खराबी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *