सिरोही | वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से सिरोही जिला मुख्यालय पर रविवार को कड़ाके की सर्दी के बीच दूसरे दिन दो पारियों में सामान्य ज्ञान व विज्ञान विषय की परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 4479 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 3056 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 1423 अनुपस्थित रहे। 68.22 प्रतिशत परीक्षा में शामिल हुए। पहली पारी में सामान्य ज्ञान परीक्षा के लिए 14 केन्द्र बनाए थे। सुबह 9.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। इसमें 3846 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2635 परीक्षार्थी शामिल हुए। 1211 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके बाद दूसरी पारी में विज्ञान विषय के लिए 2.30 बजे से शुरू हुई। इसके लिए बनाए 2 परीक्षा केंद्रों पर 633 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।


