सीनियर डिप्टी मेयर ने अफसरों से ओटीएस स्कीम का अपडेट लिया

भास्कर न्यूज | लुधियाना सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने अफसरों के साथ मीटिंग कर वन टाइम पॉलिसी को लेकर अपडेट लिया। उन्हें जानकारी मिली कि बकायेदारों को सरकार की स्कीम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बकायेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। मंगलवार को नगर निगम के जोन डी कार्यालय में सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने जोनल कमिश्नर जसदेव सेखों से ओटीएस योजना के बाद टैक्स जमा करने वालों के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि पुराने बकायेदार बकाया राशि जमा करने के लिए आ रहे हैं और वार्डवाइज लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के लिए ओटीएस योजना का अधिक संख्या में लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक बिना किसी जुर्माने के बकाया संपत्ति कर जमा करा सकते हैं। राकेश पराशर ने कहा कि संपत्ति कर वित्तीय वर्ष 2013-14 से लागू किया गया था। संपत्ति कर प्रत्येक वर्ष स्व-मूल्यांकन के आधार पर देय होता है। यदि संपत्ति मालिक संपत्ति कर का भुगतान करने में विफल रहता है, तो नगर निगम द्वारा बकाया राशि पर 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। निवासी mcludhiana.gov.in पर ऑनलाइन भी टैक्स कर जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *