सीनियर नेशनल वॉलीबॉल हिमाचल टीम का प्रशिक्षण कैंप शुरू:दत्तनगर में 24 खिलाड़ी ले रहे ट्रेनिंग, जनवरी में बनारस के लिए रवाना होंगे

रामपुर के दत्तनगर में सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम का विशेष प्रशिक्षण कैंप दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी में आयोजित किया गया है। इस कैंप में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 24 खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनुभवी कोच प्रतीक शर्मा खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, फिटनेस, टीम संयोजन और मैच रणनीति पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशिक्षित कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कैंप के दौरान इन 24 खिलाड़ियों में से ही हिमाचल प्रदेश की सीनियर नेशनल वॉलीबॉल टीम के लिए अंतिम 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 1 जनवरी 2026 को बनारस (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना होगी। सीनियर नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक बनारस में किया जाएगा। वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी दत्तनगर के संस्थापक यशविंदर सिंह ठाकुर और एकेडमी के अध्यक्ष विनोज नेगी ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को पूरी एकाग्रता के साथ अभ्यास करने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कैंप प्रदेश में वॉलीबॉल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एकेडमी के अध्यक्ष विनोज नेगी ने इस सीनियर नेशनल कैंप को दत्तात्रे वॉलीबॉल एकेडमी में आयोजित करने के लिए भारतीय वॉलीबॉल संघ और हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर तथा हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल संघ के जनरल सेक्रेटरी मदन राणा का आभार व्यक्त किया। कैंप के सफल आयोजन में एकेडमी के सदस्य विकास कंवर, सुंदर कपूर, चेतन शर्मा, रितेश चौहान, राकेश कपूर और अमन कपूर भी सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *