सीनियर महिला-पुरुष वालीबॉल टीम का चयन ट्रायल आज होगा

बेमेतरा| जिले की सीनियर महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीम के चयन ट्रायल 18 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 11 बजे से हायर सेकेंडरी स्कूल कुसमी के वालीबॉल मैदान में होंगे। इसमें जिले में निवासरत सभी इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर प्रॉपर किट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। चयनित खिलाड़ी बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए 20वीं अंतर जिला सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 25 से 28 दिसंबर तक भिलाई में किया जाएगा। भिलाई में आयोजित इस अंतर जिला प्रतियोगिता के दौरान सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य (महिला एवं पुरुष) वालीबॉल टीम का भी चयन किया जाएगा। चयनित राज्य स्तरीय खिलाड़ी आगामी 4 से 11 जनवरी 2026 तक वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *