सीनियर वर्ग वेस्टर्न डांस स्पर्धा में अजीज स्कूल प्रथम

भास्कर न्यूज| राजनांदगांव दार्जिलिंग में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता ‘तरंगण 2025’ में अजीज पब्लिक स्कूल, इंदामारा के छात्रों ने अपने हुनर और जोश से सबका दिल जीत लिया। सीनियर वर्ग की वेस्टर्न डांस प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ को गौरव महसूस कराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कथक रॉकर्स के मशहूर नृत्य निर्देशक चेतन बोरकर द्वारा किया गया था, जिसमें देशभर से 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर था। अज़ीज़ पब्लिक स्कूल, इंदामारा की टीम की प्रस्तुति में नृत्य की आधुनिकता, तालमेल और आत्मविश्वास दिखाई दिया। टीम का मार्गदर्शन डांस टीचर हरीश साहू द्वारा किया गया और उनके साथ सहायक शिक्षिका मेघा तुमरेकी भी छात्र-छात्राओं को सहयोग एवं अनुशासन में सहायक के रूप में उपस्थित रहीं। टीम में भाग लेने वाले ये हैं विद्यालय के छात्र-छात्राएं टीम में शामिल तस्कीम खान, अंकिता सोनी, अरिशा खान, आलिया अंजुम, शेख अल्फिया, आयरा नाज़ और रंजना गहलोत इन सभी ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्राचार्य सचिन पाल सिंह ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बच्चों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लगन से किसी भी मंच पर सफलता हासिल की जा सकती है। यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। डायरेक्टर तनाज अज़ीज़ ने कहा कि हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *