सीबीआई दिल्ली की टीम ने एनएचएआई के जीएम रामप्रीत पासवान को 15 लाख घूस लेते गिरफ्तार किया है। रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम सुरेश महापात्रा के अलावा बरुण कुमार और चेतन कुमार भी पकड़े गए हैं। कंपनी के लोग बिल पास कराने के लिए रामप्रीत पासवान को पटना के विवेकानंद मार्ग स्थित कार्यालय में घूस देने पहुंचे थे। एजेंसी ने इसी सिलसिले में रांची, पटना, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया और वाराणसी में भी छापेमारी की। इसमें 1 करोड़ 18 लाख 85 हजार कैश जब्त किए। रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी को एनएच-119 डी के दशारा बेला से नवादा खंड के निर्माण का काम मिला था। यह एनएचएआई मुजफ्फरपुर के क्षेत्राधिकार में है। निजी कंपनी के कर्मचारियों ने 50 करोड़ के बकाया बिल के भुगतान के लिए अफसरों से संपर्क किया। -शेष पेज 9 पर 50 करोड़ के बकाया बिल के भुगतान के लिए 25 लाख में तय हुआ था सौदा नगदी, दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस जब्त क्या-क्या मिला : 1,18,85,000 नकद, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस बरामद किए हैं। 22 मार्च को ही एफआईआर दर्ज हुई सीबीआई ने 22 मार्च को ही केस दर्ज किया था। इसमें एनएचएआई के जीएम, वरिष्ठ रैंक के छह अन्य लोक सेवक, एक निजी कंपनी, निजी कंपनी के चार प्रतिनिधियों समेत 12 को आरोपी बनाया था। इनसे हो रही पूछताछ : जीएम रामप्रीत पासवान, सुरेश महापात्रा, चेतन कुमार व बरुण कुमार से पूछताछ हो रही है। इसी महीने एनएचएआई के अफसरों के बीच 50 लाख की रिश्वत बंटी 30 जनवरी को एनएचएआई के एजीएम अकाउंट्स हेमन मेधी ने रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से बिल क्लियर करने के बदले तीन लाख रुपए लिए थे। मेधी ने इसकी सूचना कंपनी के कर्मी बरुण कुमार को दी थी। सीबीआई को सूचना थी कि मार्च में एनएचएआई के अधिकारियों के बीच घूस के रूप में 50 लाख बांटे गए हैं। इस रकम में से एनएचएआई के ललित कुमार ने 10 लाख और अंशुल ठाकुर ने 2 लाख लिए थे। एनएचएआई व कंपनी के इन लोगों पर एफआईआर दर्ज NHAI के अफसर: {रामप्रीत पासवान, जीएम, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना {वाईबी सिंह सीजीएम एवं क्षेत्रीय अधिकारी, पटना {कुमार सौरभ, डीजीएम प्रोजेक्ट ऑफिस, पूर्णिया {ललित कुमार, पीडी प्रोजेक्ट ऑफिस दरभंगा / मुजफ्फरपुर {अंशुल ठाकुर, इंजीनियर, प्रोजेक्ट ऑफिस दरभंगा/मुजफ्फरपुर {हेमेन मेधी, एजीएम, लेखा, क्षेत्रीय कार्यालय, पटना। कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोग {सुरेश महापात्रा जीएम {बरुण कुमार, कर्मचारी {अमर नाथ झा, जीएम {चेतन कुमार, कर्मचारी {राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी {सत्य नारायण सिंह, ठेकेदार {अज्ञात लोक सेवक रांची में पांच साल पहले कंपनी के कार्यालय में एनआईए की रेड पड़ी थी रामकृपाल कंस्ट्रक्शन ने झारखंड विधानसभा का नया भवन समेत कई महत्वपूर्ण भवनों और सड़कों का निर्माण किया है। 5 साल पहले रांची के कचहरी रोड, पंचवटी प्लाजा स्थित कंपनी के ऑफिस में एनआईए की रेड पड़ी थी। एनआईए टेरर फंडिंग की जांच कर रही थी। तब एनआईए को डुमरी से गिरफ्तार एक नक्सली ने कंपनी से लेवी वसूलने की बात बताई थी।


