सीबीईओ कार्यालय स्थानांतरण करने के विरोध में धरना जारी:बिना पीडब्ल्यूडी की जांच के भवन को असुरक्षित घोषित करने का आरोप

हनुमानगढ़ में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को टाउन से जंक्शन में स्थानांतरित करने के विरोध में स्थानीय लोगों का धरना चौथे दिन भी जारी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का मुख्य आरोप है कि कार्यालय के स्थानांतरण में नियमों की अनदेखी की गई है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि वर्तमान में पंचायत समिति परिसर में स्थित कार्यालय को सेक्टर 12 के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नंबर 5 में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग ने मौजूदा भवन को बिना पीडब्ल्यूडी की जांच के असुरक्षित घोषित कर दिया है, जबकि नियमानुसार किसी भी सरकारी कार्यालय के स्थानांतरण से पहले पीडब्ल्यूडी से फिटनेस प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य है। सुरेन्द्र बेनीवाल ने बताया कि जंक्शन में जिस नए भवन में कार्यालय स्थानांतरित किया जा रहा है, उसका फिटनेस प्रमाण पत्र एक जेईएन से प्राप्त किया गया है। जिन्होंने स्वयं उस भवन को असुरक्षित घोषित किया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यदि वर्तमान भवन असुरक्षित है, तो विभाग इसकी फिटनेस रिपोर्ट सार्वजनिक करे। लोगों का कहना है कि यदि कार्यालय का स्थानांतरण आवश्यक है, तो टाउन में ही कम से कम पांच खाली सरकारी स्कूल भवन उपलब्ध हैं, जहां कार्यालय को स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रदर्शनकारी नारेबाजी के साथ कार्यालय को टाउन में ही रखने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सीबीईओ कार्यालय को जंक्शन स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा। टाउन शहर के लोगों को साथ लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *