भास्कर न्यूज |गिरिडीह जैक बोर्ड 12 वीं कक्षा की फिजिक्स सब्जेक्ट की परीक्षा जिले भर के 44 केंद्रो पर हुई। जिसमें 7981 में से 7940 शामिल हुए और 41 अनुपस्थित रहे। वहीं सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के फिजिक्स सब्जेक्ट की परीक्षा जिले भर के 09 केंद्रो पर हुई। जिसमें 1265 में से 1243 उपस्थित हुए और 22 अनुपस्थित रहे।


