सीबीएसई: 10वीं के सोशल साइंस व साइंस का दूसरे सेक्शन में जवाब देने पर नहीं मिलेंगे अंक

सिटी रिपोर्टर। रांची सीबीएसई बोर्ड ने 2026 में होने वाली 10वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर बदलाव किया है। अब 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सोशल साइंस और साइंस विषय में पूछे जाने वाले सवाल अलग-अलग सेक्शन में होंगे। सोशल साइंस विषय के सवाल चार सेक्शन में होंगे। जिसमें सेक्शन ए में हिस्ट्री, सेक्शन बी में ज्योग्राफी, सेक्शन सी में पॉलिटिकल साइंस और सेक्शन डी में इकोनॉमिक्स के सवाल होंगे। वहीं, 10वीं साइंस के सवाल भी तीन सेक्शन में होंगे। सेक्शन ए में बायोलॉजी, सेक्शन बी में केमेस्ट्री और सेक्शन सी में फिजिक्स विषय के सवाल पूछे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल होनेवाले छात्रों को निर्धारित सेक्शन में ही जवाब लिखना होगा। किसी सेक्शन का जवाब दूसरे सेक्शन में लिखने पर अंक नहीं मिलेंगे। पहले इन विषयों के सवाल मिक्स पूछे जाते थे। सीबीएसई की वेबसाइट पर दोनों विषयों के सैंपल पेपर स्टूडेंट्स देख सकते हैं। स्कूलों में भी बदले सैंपल पेपर के आधार पर ही प्रैक्टिस कराई जा रही है। साइंस और सोशल साइंस विषय के सवालों को सेक्शन में बांटना एक अच्छी पहल है। इससे मूल्यांकन में आसानी होगी, जिससे इसकी गुणवत्ता में सुधार होगा। छात्रों को जवाब देने में भी आसानी होगी। स्कूल में बदले पैटर्न के अनुसार ही प्रैक्टिस कराई जा रही है। मिक्स सवाल होने से कई बार स्टूडेंट्स का सवाल छूटने का डर होता था। इससे सवाल छूटने का डर भी नहीं होगा। -रंजना स्वरूप, डायरेक्टर एकेडमिक्स, शारदा ग्लोबल स्कूल साइंस विषय के सवाल पहले सेक्शन में बंटे हुए नहीं थे। इस बार सीबीएसई ने इसे तीन सेक्शन में बांट दिया है। इससे स्टूडेंट्स के साथ-साथ टीचर्स को भी आसानी होगी। पहले स्टूडेंट्स बायो, केमिस्ट्री और फिजिक्स के सवाल आंसर शीट में कहीं भी हल करते थे। इससे पेपर चेक करते समय बायो के सवाल को चेक करने के लिए उस विषय से संबंधित टीचर को पूरे पेपर में सवाल ढूंढने पड़ते थे। इससे सवाल छूटने का डर भी होता था और मार्किंग में भी परेशानी होती थी। एक पेपर को तीन टीचर चेक कर रहे हों तो सभी को परेशानी होती थी, समय भी बर्बाद होता था। सेक्शन में बंटने से अब स्टूडेंट से भी सवाल नहीं छूटेगा और टीचर भी मार्किंग सही से कर पाएंगे। मनीष बंसल, फिजिक्स टीचर, जेवीएम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *