भास्कर न्यूज | जालंधर सीबीएसई ने साथी प्रोजेक्ट तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र ऑनलाइन माध्यम से नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से शुरू किए गए साथी प्रोजेक्ट के तहत स्कूली शिक्षकों से अपील किया गया है कि वे साथी वेबसाइट पर दिए गए सवालों को हल करने में विद्यार्थियों की मदद करें और उनके डॉट्स को क्लियर करें। बोर्ड की ओर से जारी किए गए लिंक https://sathee.iitk. ac.in/ पर क्लिक कर विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के लिये तैयार किये गए डेशबोर्ड की मदद से सवालों को हल कर सकते हैं। इसके साथ ही क्वेश्चन पैटर्न को भी समझ सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के स्तर की जानकारी होगी। इसके साथ ही उन्हें अपनी तैयारी का भी मूल्यांकन करने का भी अवसर प्रदान होगा। वेबसाइट पर ई-लर्निंग, पहले पूछे गए सवालों को हल, मंथली टेस्ट सीरीज की सुविधा प्रदान की गई है। साथी प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई वेबसाइट पर जेईई, नीट, एसएससी, आइसीएआर, क्लैट, आरआरबी, आइबीपीएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से स्टडी मटेरिलय, क्वेश्चन बैंक, वीडियो लेक्चर की सुविधा प्रदान की है। बोर्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना है। विद्यार्थियों की कोचिंग की निर्भरता कम करने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो प्राइवेट कोचिंग में एडमिशन नहीं ले सकते हैं उनकी सहायता के उद्देश्य से साथी प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। जालंधर| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट घोषित कर दिया है। उम्मीदवार यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक वेबसाइट national law university delhi.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। एनएलयू ने परिणाम के साथ परीक्षा के लिए फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर रिजल्ट के साथ-साथ आंसर-की भी जांच कर सकते हैं। एनएलयू दिल्ली ने आधिकारिक वेबसाइट पर बीए एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम कार्यक्रमों के लिए निर्धारित काउंसलिंग शुरू कर दी है। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए एआईएलईटी 2025 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2024 तक आइलेट काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के आधार पर शुल्क भरना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 30,000 रुपए आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 20,000 रुपए जमा करना होगा। बता दें की एनएलयू ने आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है बीएएलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम की मास्टर प्रश्न पुस्तिका के खंड सी (अर्थात प्रश्न संख्या 131, 132, 133, 134, 135, 143, 145, 146, 148, 149 और 150) में कुछ प्रश्नों के उत्तर पर आपत्ति थी। मास्टर प्रश्नों के उत्तर में गलती मास्टर प्रश्नों में अनुक्रमिक मुद्दों के कारण है, न कि प्रश्नों की सामग्री के कारण। एनएलयू दिल्ली ने दोनों पाठ कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए 8 दिसंबर, 2024 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आइलेट परीक्षा आयोजित की थी। ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट देश भर के 31 शहरों में 46 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।


