सीमा सोलंकी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त:महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने जारी की सूची, कांग्रेस कार्यक्रताओं ने किया स्वागत

राजस्थान कांग्रेस संगठन में नियुक्तियों के क्रम में सीमा (सिमरन) सोलंकी को महिला कांग्रेस का नागौर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी को भेजे गए नियुक्ति पत्र में नागौर जिलाध्यक्ष के रूप में सीमा सोलंकी के नाम पर स्वीकृति प्रदान की है।

सीमा सोलंकी नागौर के पूर्व सभापति स्वर्गीय कृपाराम सोलंकी की पुत्रवधू हैं। अपनी इस नियुक्ति पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी और नागौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमानराम बांगड़ा का आभार व्यक्त किया है।
​इस अवसर पर नागौर स्थित कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी। ​स्वागत कार्यक्रम के दौरान सुखराम सोलंकी, दिलफराज खान, प्रवीण सोलंकी, सदाकत सुलेमानी, पार्षद मीनाक्षी, प्रेमलता, तबरेज खान, अजय चांगरा, भानूप्रकाश सैनी, शिवदयाल गोलियां, सोमेश सोलंकी, नासिर हुसैन, अर्जुन गहलोत, जितेंद्र पंवार, क्रान्तिमल गुजराती, हनुमान बंजारा, बिट्टू, राजेश, गणेश वैष्णव, महिपाल और मुरली टेलर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *