सीयूजे : 5 छात्रों का प्लेसमेंट, सीटीसी 4.6 लाख रुपए

रांची | झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया, जिसमें अंतिम रुप से पांच छात्रों का चयन हुआ। चयनित सभी छात्र सेशन 2023-2025 के हैं। एसोसिएट रिसोर्स पर्सन के पद पर छात्रों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में अनुष्का लाल, आदर्श राज, अमित कुमार, विकास तिवारी और हिमांशु कुमार बारीक शामिल हैं। इन्हें सालाना रु. 4.6 लाख का पैकेज मिलेगा। सीयूजे के कुलपति प्रोफेसर क्षिति भूषण दास ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *