अमृतसर| चुनाव को लेकर जमकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। लेकिन वार्ड नंबर 7 के लोगों में समस्याओं को लेकर गुस्सा है। क्योंकि यहां बीते कई सालों से पानी व सीवरेज की समस्या बनी हुई हैं। गली नंबर 2 में एक कोने पर सीवरेज का पानी खड़ा रहता है। इसी गली से मेन बाजार को रास्ता जाता है। पानी में से 70 घरों के लोगों को गुजरकर जाना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि पाइपों में चूहों ने बसेरा कर लिया है। यहीं चूहे घरों में घूमते हैं। कई घरों में तो चूहों ने कपड़े भी काट िदए हैं। यहां टूटी सड़कों को लेकर आए दिन बुजुर्गों महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छोटे बच्चे तो कई बार गिरकर चोटिल भी होते हैं। स्ट्रीट लाइटों की भी यहां समस्या है। इस संबंध में पुराने व नए पार्षदों को पता होने के बावजूद भी इसका कोई पक्का हल नहीं निकल पा रहा है। महिलाओं ने कहा िक बारिश में तो यह पानी पूरी गली में फैल जाता है। यही गंदा पानी पीने वाली पाइप में मिक्स होकर घरों में आ रहा है। तारों के जाल बने हुए हैं, किसी भी समय शॉर्ट सर्किट होने से बड़ा हादसा हो सकता है। चुनावी दौर के दौरान ही इन सड़कों को संवारने की बात याद आती है। महिलाओं ने कहा िक इस बार प्रत्याशियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्हें गंदे पानी की बदबू को महसूस करवाया जाएगा। ^बीते 7-8 सालों से हमारे घर के आगे सीवरेज का गड्ढा बना हुआ है। इसमें से ब्लॉकेज के कारण पानी निकलता रहता है। गंदे पानी की बदबू पूरा दिन उनके घर में रहती है। घर के अंदर भी बैठना मुश्किल हो रहा है। इस बार समस्या का समाधान होने पर ही वोट डालने जाएंगे। अगर हल नहीं हुआ तो पूरी गली में से कोई भी वोट डालने नहीं जाएगा। -करमजीत कौर, निवासी ^पिछली बार इलाके की सभी गलियों में सीवरेज की समस्या को हल करवाया गया, लेकिन कुछ इलाके रह गए, जिन्हें इस बार ठीक करवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार वह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं पिछली बार वह आजाद पार्टी से विजयी रहे थे। – काजल, एरिया महिला पूर्व पार्षद ^इलाके में टूटी सड़कों की अधिक परेशानी है। उनकी उम्र 70 साल से ज्यादा है। घुटनों में दिक्कत रहती है। ऊंची नीची टूटी सड़कों पर चलना खत्तरे से खाली नहीं है। चुनाव नजदीक आते हैं तो नेता लोगों की समस्याएं हल करने का दावा करके चले जाते है। कुर्सी मिलने के बाद सब भूल जाते है। वहीं, सड़कों को रिपेयर करने की बजाए सिर्फ पैचवर्क ही किया जाता है। -निर्मला, निवासी ^सीवरेज और पानी की समस्या को सालों हो गए, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। सीवरेज ब्लॉकेज के कारण गली में हर समय पानी खड़ा हुआ है पीने वाले पानी के साथ मिल कर गंदा पानी घरों में आता है। इससे बीमारियां फैलने का खत्तरा बना रहता है। इसलिए पानी को बार-बार गर्म करके ही पीना पड़ता है। शिकायत के बाद भी यहां समस्याओं का हल नहीं हो पा रहा है। -सुनिता, वार्ड नंबर 7


