सीवरेज लाइन डालने वालों ने पानी की लाइन तोड़ी:पानी का संकट होने पर मिनी सिचवालय पहुंचे वार्ड के लोग, अधिकारियों को शिकायत की

अलवर शहर के NEB हाउसिंग बोर्ड दाउदपुर में वार्ड 38 में पानी का संकट बना हुआ है। परेशान लोग आज मिनी सचिवालय पहुंचे और प्रदर्शन कर लाइन को दुरुस्त करने की मांग की। एनईबी हाउसिंग बोर्ड दाउदपुर के लोगों ने बताया- वार्ड में सीवरेज लाइन का काम 12 जनवरी से शुरू हुआ। तब से अब तक ठेकेदार के जरिए पानी की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण पानी नहीं आ पा रहा। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। मोहल्ले में एक सरकारी बोरिंग लगी है। वहीं सब पहुंचते हैं। पानी नहीं मिलने के कारण वार्ड के लोग परेशान हो चुके हैं। अब सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए भी पानी नहीं है। अब अलवर कलेक्टर को ज्ञापन देने आए हैं ताकि समस्या का समाधान हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *