200 बच्चों की नि:शुल्क दंत जांच:रोटरी क्लब ने इमानुएल मिशन स्कूल में लगाया शिविर, डॉक्टर ने बचाव के दिए टिप्स

झालावाड़ के इमानुएल मिशन स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा डेंटा प्रो डेंटल केयर क्लिनिक के सहयोग से नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टेढ़े-मेढ़े दांतों की विशेषज्ञ डॉ. श्रेया अग्रवाल ने लगभग 200 बच्चों की दंत जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। डॉ. श्रेया अग्रवाल, जो स्वयं इसी स्कूल की पूर्व छात्रा हैं, ने बताया कि बढ़ती उम्र में टेढ़े-मेढ़े दांतों का इलाज कराना अत्यंत आवश्यक है। रोटेरियन डॉ. सिद्धार्थ नागोरी ने इस बात पर जोर दिया कि टेढ़े-मेढ़े दांत बच्चों के बोलने और खाने में परेशानी पैदा करते हैं और उनकी सुंदरता को भी प्रभावित करते हैं। स्कूल के चेयरमैन थॉमस ने कहा कि मुस्कान को बरकरार रखने के लिए स्वस्थ दांत जरूरी हैं और स्कूल ऐसे नि:शुल्क शिविरों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखता है। शिविर में रोटरी क्लब के कई सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें क्लब सचिव कुलदीप अग्रवाल, सुनील गुप्ता, मुकेश जैन और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने डॉ. श्रेया अग्रवाल और रोटरी क्लब के सदस्यों को इस पहल के लिए सम्मानित किया और धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर जानसन टी सेम, प्रबंधक डॉ. जैस्मिन जानसन और अतिरिक्त प्रबंधक शिव कुमारी भी उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *