सीसीएल मुख्यालय में नए साल के पहले दिन चहल पहल रही। कंपनी के निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को नए साल की बधाई दी। वित्त निदेशक पवन कुमार मिश्रा, मानव संसाधन, निदेशक हर्षनाथ मिश्रा और तकनीकी निदेशक चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यालय में कार्यरत सभी कोयला कर्मचारियों से भेंट कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। निदेशकों ने कहा कि सीसीएल की प्रगति और उपलब्धियां के पीछे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत निष्ठा और समर्पण की अहम भूमिका है।


