सीसीटीवी से पकड़ाए चोर दंपत्ति:चोरी के 6 दिन बाद पुलिस ने की थी एफआईआर, इससे पहले भी कर चुके थें 21 लाख की चोरी

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक में हुई चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के छह दिन बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि लसूडिया पुलिस ने स्कीम नंबर 94 स्थित अनुराग नगर के आईसीआईसीआई बैंक मामले में अरुण उर्फ नन्नू भील और उसकी पत्नी नंदिनी को पकड़ा है। आरोपियों की कार का नंबर सीसीटीवी में मिल गया था, जिसके आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ पहले से भी तीन अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से करीब 19 लाख रुपए नकद, एक सोने की चेन और डस्टर कार जब्त की है। जांच में सामने आया कि दंपत्ति ने इलाके में एक और बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अफसरों के अनुसार, आरोपियों ने स्कीम नंबर 94 में डीके कंस्ट्रक्शन के संचालक बाबूलाल शर्मा के घर में भी चोरी की थी। घटना 26 नवंबर 2025 की है, जब उनके बेटे धीरज घर से बाहर थे और बहू बाथरूम में नहा रही थी। तभी घर से 21 लाख रुपए और सोने की चेन चोरी हो गई। इसके बाद 22 नवंबर की रात आईसीआईसीआई बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। बैंक मैनेजर यश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और सीसीटीवी फुटेज सौंपा था। उसी फुटेज से कार का नंबर मिला और पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *