सीसी रोड , आंगनबाड़ी, स्कूल के लिए भवन निर्माण की मांग

कोरबा | कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर अजीत वसंत ने लोगों की समस्याएं सुनी। दूरदराज से भी लोग जनदर्शन में पहुंचे। सीसी सड़क, आंगनबाड़ी व स्कूल के लिए भवन निर्माण की मांग समेत अतिक्रमण हटाने, मुआवजा दिलाने, सीमांकन, खाता विभाजन, रोजगार, इलाज के लिए सहयोग राशि, नक्शा बटांकन, आर्थिक सहायता, पेंशन जैसे परेशानियों के कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने बारी-बारी से जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। उनके आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित कर समय-सीमा पर राज्य शासन के नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *