कोरबा| उरगा क्षेत्र में उरगा चौक से भैसमा-हाटी की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे मार्ग पर कुकरीचोली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क पर खड़े ट्रेलर के पीछे ट्राला से टकरा गया। दुर्घटनाकारित ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर चालक फंस गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना से 112 की टीम व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस टीम ने रेस्क्यू करके केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।


