सीहोर अंडर-18 टीम ने भोपाल अंकुर अकादमी को हराया:देवेन्द्र ने 5 विकेट लिए, निर्मल-दीपेश ने बनाए 52 और 48 रन

सीहोर के बीएसआई मैदान पर चल रहे अभ्यास सत्र के दौरान सीहोर अंडर-18 टीम ने भोपाल अंकुर अकादमी को आठ विकेट से हराया। यह मैच आगामी 8 दिसंबर को विदिशा में होने वाली जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी के तहत खेला गया। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में भोपाल की अंकुर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। सीहोर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए लेफ्ट आर्म स्पिनर देवेन्द्र ने पांच विकेट लिए। कप्तान नवनीत सोनी, सक्षम, फरहान, राजा और दीपेश सेन ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीहोर अंडर-18 टीम ने दीपेश सेन के 48 रन और निर्मल के 52 रनों की मदद से आठ विकेट से मैच जीत लिया। टीम ने शुरू से ही खेल के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा, नागेन्द्र व्यास और मदन कुशवाहा ने टीम को इस जीत पर बधाई दी। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने मैच की जानकारी साझा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *