सीहोर के भैरुंदा में लुटेरी दुल्हन गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:फरार आरोपी भी पकड़े गए, लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा

सीहोर के भैरुंदा थाना पुलिस ने शनिवार को ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग के फरार मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी डेढ़ महीने से फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से धोखाधड़ी में मिली रकम भी जब्त की है। यह मामला 6 दिसंबर को रामबाबू गुप्ता निवासी शास्त्री कॉलोनी, भैरुंदा की शिकायत के बाद सामने आया था। गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि फर्जी दुल्हन रानी, उसके फर्जी भाई कृष्णकुमार शर्मा उर्फ मुकेश, भाभी दिव्या, राधा उर्फ राजू बाई और अनवर खान ने मिलकर उनके साले सचिन गुप्ता से फर्जी शादी कराई। शादी के बाद दुल्हन 1,71,000 रुपए लेकर फरार हो गई थी। गैंग के सदस्य फरार हो गए थे
शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने पहले लुटेरी दुल्हन रानी प्रजापति (32) निवासी आगरा और उसकी सहयोगी दिव्या निवासी देशवाली मोहल्ला, दोराहा, जिला सीहोर को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तारियों के बाद, गैंग के अन्य सदस्य, जिनमें रानी का फर्जी भाई कृष्ण कुमार शर्मा, राधा और अनवर खान शामिल थे, फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए अब इन सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले प्रियांश को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को जेल वारंट मिलने के बाद जेल भेज दिया गया है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रानी प्रजापति (आगरा) और दिव्या (दोराहा) शामिल थीं। अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुकेश शर्मा (भोपाल), राधा बाई उर्फ निम्मू बाई पत्नी सोनारायण मीना (50) निवासी कालानी नगर, इंदौर, अनवर (देवास) और प्रियांश (विदिशा) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *