बालाघाट में स्टेट कराटे टूर्नामेंट की हुई शुरुआत:ओपन टूर्नामेंट में जूनियर और सीनियर वर्ग के 700 से अधिक खिलाड़ी हो रहे शामिल

बालाघाट में पहली बार ओपन स्टेट कराटे टूर्नामेंट का आयोजन आज शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 700 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का समापन 18 जनवरी को होगा। हरिमंगल लॉन में आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद भारती पारधी, विधायक अनुभा मुंजारे और नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने किया। इसमें जूनियर से लेकर सीनियर वर्ग तक के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। झाबुआ, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, सहित कई जिलों से पहुंचे खिलाड़ी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, झाबुआ, इंदौर, नर्मदापुरम, भोपाल, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बैतूल, मंडला, श्योपुर, छतरपुर, कटनी, रायसेन, नीमच, उज्जैन, सीहोर, पांढुर्णा और रतलाम सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। शनिवार को उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच मैच खेले गए। इस साल इंडियन कराटे संघ ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी जिला इंडियन कराटे संघ को सौंपी है। 700 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे हैं हिस्सा स्टेट ओपन कराटे टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि बालाघाट में पहली बार 700 से अधिक खिलाड़ियों का पहुंचना जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बालाघाट को खेल जिले के रूप में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा, साथ ही जिले के कराटे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर जिला इंडियन कराटे संघ के अध्यक्ष तपेश असाटी, संरक्षक रमेश रंगलानी, महेंद्र सुराना, पासवेंद्र पारधी, देवेंद्र सिंह चंदेल, संयोजक सत्यनारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष आदित्य पंडित, संदीप सौगादे, विपिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला, सह कोषाध्यक्ष रूपेंद्र बनकर, सचिव दिनेश कोरे और सहसचिव रूपल गौतम, सुधीर तोमर, शैलेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *