सीहोर जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की दिशा में बदलाव के कारण लोगों को मामूली राहत मिली है। उत्तर की बजाय पूर्वी हवाओं के चलते तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। बता दें कि जिले में 19 नवंबर से शुरू हुए ठंड के मौसम में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। पिछले एक सप्ताह से तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। शासकीय कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने आगामी दिनों में घने कोहरे की संभावना जताई है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। रबी फसल को लेकर कृषि विभाग ने जारी किए निर्देश कृषि विभाग ने किसानों को रबी मौसम में प्याज और लहसुन की खेती के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने एग्री फाउंड रेड, भीमा रेड, भीमा श्वेता, भीमा शुभ्रा जैसी उन्नत किस्मों के चयन की सलाह दी है। साथ ही फफूंदनाशक दवाओं के उपयोग और उर्वरकों के प्रयोग सलाह दी है।


