सरकारी कर्मचारियों की दो बड़ी मांग:8वां वेतनमान और पुरानी पेंशन के लिए 25 जनवरी को CM के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों ने वेतन और पेंशन को लेकर बड़ी मांग उठाई है। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ 25 जनवरी को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपेगा। इसमें दो प्रमुख मांगें रखी जाएंगी – आठवां वेतनमान जल्द लागू करने और पुरानी पेंशन योजना की बहाली। संघ के भोपाल जिला संयोजक जितेंद्र शाक्य के अनुसार, हर 10 साल में कर्मचारियों को नया वेतनमान मिलता है। सातवां वेतनमान 2016 में लागू हुआ था और 2026 में आठवें वेतनमान की बारी है। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। कर्मचारी संघ का कहना है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए नए वेतनमान की तत्काल आवश्यकता है। इसलिए वे प्रदेशभर में जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपकर इस मांग को उठाएंगे। साथ ही, कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *