सीहोर में कॉलेज चलो अभियान की नई पहल:शासकीय कॉलेज के प्राध्यापक पहुंचे स्कूल; छात्रों को दी उच्च शिक्षा की जानकारी

सीहोर के सरकारी महाविद्यालय ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल की है। कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापक खुद स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. सुशीला पटेल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें डॉ. सरला, डॉ. पुष्पेन्द्र परसेंडिया, डॉ. शादाब सिद्दीकी, डॉ. राजकुमार राय और डॉ. प्रियंका अहिरवार शामिल हैं। यह टीम विभिन्न स्कूलों में जाकर छात्रों को करियर के अवसरों की जानकारी दे रही है। टीम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नए प्रावधानों की जानकारी देने के साथ-साथ महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से बताया। अभियान के पहले चरण में सीहोर के 15 से अधिक सरकारी और निजी हायर सेकेंडरी स्कूलों का दौरा किया गया, जिनमें मूंगावली, सेमरादांगी, उलझावन, कस्तूरबा कन्या विद्यालय, निपानियां कला, दोराहा, श्यामपुर और मुस्करा जैसे क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *