सीहोर में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई:खंभा तोड़कर खेत में उतरा वाहन, चालक घायल

सीहोर में बुधवार सुबह बड़ा मुंगावली के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सेमरा दांगी गांव की यह कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा कई हिस्सों में टूटकर गिर गया और कार खेत में जा समाई। हादसे के समय कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था। टक्कर की तीव्रता के बावजूद उसे सिर्फ हल्की चोटें आईं, जो किसी बड़े हादसे से बच जाने जैसी बात है। घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर की मदद से कार को खेत से बाहर निकाला और घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि कार की गति काफी अधिक थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *