सीहोर में बदला मौसम, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज:बादल और धुंध छाई, अगले कुछ दिनों में मावठा गिरने की संभावना

जिले में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान पर काले घने बादल छाए हुए हैं, श्यामपुर और आसपास बारिश भी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 27 से 29 दिसंबर तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था, वहीं आज दिन में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जिले में इस साल न्यूनतम तापमान लगातार 12 डिग्री के नीचे बना हुआ है, लेकिन आज सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ है और आसमान पर काले घने बादलों के साथ-साथ धुंध छाई हुई है। लगभग 11 बजे तक कोहरे की गिरफ्त में संपूर्ण सीहोर जिला रहा, वहीं श्यामपुर और आसपास के क्षेत्र में बारिश भी हुई है। मावठा गिर जाने के कारण ऐसा माना जा रहा है कि रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं और चने को इससे काफी फायदा होगा और फसल पर कीट प्रकोप भी कम हो जाएगा। शासकीय कृषि कॉलेज में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एस तोमर ने बताया कि आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा, धुंध छाई रहेगी और कोहरा भी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ एक अन्य सिस्टम भी एक्टिव है, जिसका असर लगातार बढ़ रहा है और 27 से 29 दिसंबर तक बारिश होने का दौर रुक-रुक कर जारी रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *