सीहोर में 4 जुआरी गिरफ्तार:देहरी के जंगल से 7390 रुपये और 3 बाइक जब्त

सीहोर पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अहमदपुर थाना क्षेत्र के देहरी के जंगल पारुआ के पास की गई, जहां से पुलिस ने 7390 रुपए नकद और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अहमदपुर हेमंत पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरखेड़ा हसन में देहरी के जंगल पारुआ के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से सुमित शर्मा (32), अनिल लोधी (26), हेमसिंह (38) और अनिल गुर्जर (22) को जुआ खेलते हुए पकड़ा। ये सभी ग्राम बरखेड़ा हसन के निवासी हैं। पुलिस टीम ने जुआरियों के पास से कुल 7390 रुपए नकद और लगभग 85000 रुपए कीमत की तीन मोटरसाइकिलें जब्त कीं। जब्त किए गए कुल सामान की कीमत 92390 रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *