कुडू|प्रखंड के सुंडी समाज के प्रखंड समिति अध्यक्ष और सचिव पद पर चुनाव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रखंड समिति अध्यक्ष और सचिव के चुनाव के लिए सैकडों सुंडी समाज के लोग 30 जनवरी को मतदान करेंगे। मौके पर सुंडी समाज जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया बेलेट पेपर से मतदाता मतदान करेंगे। मतदाता को आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, पैन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र मान्य किया गया है। मतदाताओं को तीनों में एक दस्तावेज के साथ मतदान के लिए आने, चुनाव पदाधिकारी के रूप में जिला अध्यक्ष रितेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश साहू, अनिल प्रसाद और संजय चौधरी होंगे। प्रखंड समिति चुनाव के बाद परिचय सम्मेलन होगा। वही प्रखंड समिति के मत गिनती के बाद विजेता घोषित किए जाएंगे। विजेता अध्यक्ष और सचिव आपसी समन्वय बनाते हुए प्रखंड उपाध्यक्ष, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य और संरक्षक पद का विस्तार करेंगे। प्रखंड अध्यक्ष पद पर दो दावेदार में गंगा प्रसाद और विशाल आनंद, सचिव पद पर दो दावेदार संजय प्रसाद और शेखर कुमार मैदान में है। चारों लोग समाज के लोगों को अपने पक्ष में मतदान के लिए डोर टू डोर अभियान चला रहे है। मौके पर जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से चार बजे तक मतदान संपन्न होगा।


