अचीवर्स को सांसद ने कार की चाबी सौंप किया सम्मानित

भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहर के डोढ़ा टोली स्थित जेएच हर्बो शाइन कार्यालय परिसर में कंपनी की ओर से एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत थे। समारोह में कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अचीवर्स को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह का मुख्य आकर्षण जेएच हर्बो शाइन के चार अचीवर्स को कार की चाबी सौंपकर सम्मानित किया जाना रहा। बेहतर परफॉर्मेंस और निरंतर मेहनत के दम पर उपलब्धि हासिल करने वाले अब्दुल रशीद, सुनीता देवी, कुद्दुस अंसारी एवं सराफत असदकी को सांसद सुखदेव भगत ने क्रेटा एवं मारुति वाहन की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी छोटे-बड़े उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मेहनत, लगन और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। जब व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त होता है, तभी समाज और राष्ट्र भी मजबूत बनता है। उन्होंने जेएच हर्बो शाइन कंपनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी आयुर्वेदिक दवाओं और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर इम्तियाज अहमद एवं सीएमडी डॉ. एस. अहमद की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. एस. अहमद ने कहा कि आज लोग स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक और आयुर्वेदिक विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने संतुलित आहार, व्यायाम और जड़ी-बूटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मैनेजर इश्तियाक अहमद ने की, जबकि संचालन जीशान अकरम ने किया। मौके पर सांसद के पीए आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, झामुमो नेत्री नीरू शांति भगत, सुधु भगत, मोहिबुल्लाह अंसारी, कंपनी के सीए नेसार अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, कंपनी के लीडर एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *