सुकमा दफ्तर पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:मनेंद्रगढ़ में कांग्रेसियों ने फूंका ED का पुतला, केंद्र पर लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय को अटैच किए जाने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में मनेंद्रगढ़ में भगत सिंह तिराहा चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई, जब पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही सरकार जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा, भाजपा की केंद्र सरकार कांग्रेस की आवाज को दबाने के लिए ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सुकमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने चंदे से जो कार्यालय बनाया, उसे ईडी ने बिना ठोस आधार के अटैच कर लिया। यह सीधा राजनीतिक द्वेष है। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भाजपा पर किया हमला गुलाब कमरो ने कहा, डबल इंजन की सरकार सिर्फ विपक्ष को दबाने का काम कर रही है। सुकमा कांग्रेस कार्यालय पर ईडी की कार्रवाई अभूतपूर्व और दुर्भावनापूर्ण है। भाजपा को हम चेतावनी देते हैं कि अगर ऐसी कार्रवाई दोबारा की गई, तो कांग्रेस इसे जन-आंदोलन में बदलेगी और गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेगी। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर “मोदी की गारंटी” के नाम पर जनता को गुमराह करने और असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व मंत्रियों व विधायकों पर की जा रही कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *