PM मोदी के 11 साल, मंत्री कश्यप ने गिनाई उपलब्धियां:कहा-छत्तीसगढ़ में किसानों को बोनस, 18 लाख को मिला पीएम आवास और भ्रष्टाचार पर लगाम

छत्तीसगढ़ के वन, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। राजनांदगांव में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने समावेशी विकास की नई राह पकड़ी है। कश्यप ने छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किसानों को बकाया बोनस दिया गया। धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से की गई। पिछले साल प्रदेश में रिकॉर्ड 149 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई। प्रदेश में 18 लाख पीएम आवास को दी मंजूरी प्रदेश में आवास योजना की प्रगति पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार गठन के दूसरे दिन ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी गई। अब तक 26 लाख से अधिक पीएम आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने उठाए कई कदम भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। कोयला परिवहन की परमिट व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। आबकारी विभाग की लाइसेंस प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है। सरकारी विभागों में जेम पोर्टल के जरिए खरीददारी अनिवार्य कर दी गई है। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सौरभ कोठारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *