सुखिया रोग बता झाड़ा लगवाने ले गया जींद, की मारपीट:परिजनों ने युवक पर लगाया किडनैप का आरोप; तीन दिन बाद भी मां-बेटी का कोई सुराग नहीं

अलवर के जिला शिशु अस्पताल से एक 20 वर्षीय विवाहिता और उसकी 8 महीने की बेटी का लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि एक युवक ने बच्ची को “सुखिया रोग” बताकर झाड़ा लगाने के बहाने दोनों को हरियाणा के जींद ले गया, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों के मुताबिक, विवाहिता शनिवार को अपनी 8 महीने की बेटी को बुखार की शिकायत पर जिला शिशु अस्पताल लेकर आई थी। डॉक्टरों ने बच्ची को भर्ती कर उपचार भी शुरू कर दिया था। इसी दौरान एक युवक से उसकी मुलाकात हुई, जिसने बच्ची को सुखिया रोग बताकर झाड़ा लगाने से ठीक करने की बात कही। युवक के झांसे में आकर विवाहिता अपनी बच्ची को लेकर उसके साथ हरियाणा के जींद चली गई। झाड़ा लगवाने जींद गई विवाहिता तीन दिन बाद भी नहीं लौटी परिजनों ने बताया कि युवक के साथ जाते समय विवाहिता ने अपनी मां को कॉल कर बताया था, कि वह जींद के एक युवक के साथ झाड़ा लगवाने जा रही है और इलाज के बाद घर लौट आएगी। लेकिन तीन दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी। युवक ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की हालांकि, रविवार को सुबह विवाहिता का एक बार फिर कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि वह युवक उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद से ही उसका मोबाइल भी बंद (स्विच ऑफ) आ रहा है। ऐसे में घबराए परिजन रविवार को हरियाणा के जींद पहुंचकर कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन विवाहिता और बच्ची का कोई पता नहीं चला। लिखित शिकायत दी, लेकिन नहीं किया मुकदमा दर्ज इसके बाद परिजन अलवर शहर के कोतवाली थाने में पहुंचे, जहां उन्होंने बच्ची समेत विवाहिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल की चौकी पुलिस को जिला शिशु अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कहा। हालांकि, कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। विवाहिता के चाचा ने आशंका जताई है कि युवक ने दोनों का अपहरण कर लिया है और उन्हें कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने शक जताया है कि शहर में ही कहीं पर मां-बेटी को रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *