सवाईमाधोपुर में ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार:GRP ने कॉल डिटेल्स के आधार पर पकड़ा, चोरी का सामान भी बरामद

रेलवे में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत जीआरपी थाना सवाई माधोपुर ने ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी गिर्राज परिहार से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया है। कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी को किया गिरफ्तार जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा ने बताया कि यह अभियान महानिदेशक पुलिस (रेलवे) सुष्मित विश्वास, महानिरीक्षक पुलिस रेलवे जयपुर अजयपाल लांबा और पुलिस अधीक्षक जीआरपी अजमेर नरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसके तहत ASP जीआरपी अजमेर नरेश कुमार शर्मा व DSP जीआरपी सर्किल कोटा शकील अहमद खां के सुपरविजन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी हरिमन मीणा CI पुलिस के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि 2 जनवरी को सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को चिह्नित किया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिर्राज परिहार (33) पुत्र विद्याराम परिहार निवासी आनंदपुर थाना बैराड़ जिला शिवपुरी (मध्यप्रदेश) हाल निवासी सोडाला जयपुर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो 5जी मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन ढेहरका–सिरसा–कोटा एक्सप्रेस के जनरल कोच से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को 11 जनवरी को डिटेन कर नियमानुसार गिरफ्तार किया। आरोपी को आज रेलवे कोर्ट कोटा में एसीजेएम न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *