सुदामा संस्थान में राधामोहन शर्मा का जन्मदिन मनाया:वृद्धाश्रम के सभी आवासियों को कपड़े वितरित किए

बूंदी के सुदामा सेवा संस्थान वृद्धाश्रम आसरा में संस्थान की संरक्षिका राधामोहन शर्मा का 80वां जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। राधामोहन शर्मा बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा की धर्मपत्नी हैं। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सभी आवासियों को कपड़े वितरित किए गए। संस्थान से जुड़े मनीष गौतम ने बताया कि संरक्षिका के जन्मदिन पर हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी आवासियों को कपड़े बांटे गए। जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान आवासियों, संस्थान के मंत्री छुट्टन लाल शर्मा और अन्य पदाधिकारियों ने राधामोहन शर्मा को माला पहनाकर और आशीर्वाद लेकर बधाई दी। संरक्षक बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा और संरक्षिका राधामोहन शर्मा ने परिवारजनों के साथ मिलकर बारी-बारी से आवासियों को कपड़े वितरित किए। कार्यक्रम में संस्थान के मंत्री छुट्टन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रकाश सविता, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, समाजसेवी गिरधर शर्मा, पेंशनर जिला अध्यक्ष घनश्याम दुबे, ओमप्रकाश जैन, तथा परिवार से सुधा शर्मा और कल्पना शर्मा सहित सभी आवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *