सुदेश सहगल निमित्त प्रार्थना सभा आज

जालंधर| फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल और जतिंदर सहगल की माता सुदेश सहगल अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में लीन हो गई थे। पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा 18 जनवरी को दोपहर 1 से 2.30 बजे तक श्री देवी तालाब मंदिर के श्री राम हाल में होगी। सुदेश सहगल का जन्म 13.8.1947 को पाकिस्तान में हुआ। उनकी शादी जमींदार राम सहगल के पुत्र कृष्ण लाल के साथ हुई थी जिनका 18 वर्ष पहले निधन हो गया था। बेटों अमित सहगल व जतिंदर सहगल ने समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया। दोनों बेटे आज पायल इलैक्ट्रिक स्टोर एवं पायल होटल का संचालन कर रहे हैं। अमित सहगल 16 सालों से फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *