जयारोग्य अस्पताल समूह के न्यू जेएएच का बिजली बिल प्रतिमाह 10 से 12 लाख रुपए आता है। अब कुछ दिनों बाद इसमें काफी कमी देखने को मिलेगी। इसका कारण है कि न्यू जेएएच में आवास फायनेंस लिमिटेड कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंड के अंतर्गत यहां 100 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर सिस्टम लगाया जा रहा है। आवास फायनेंस लिमिटेड के चीफ मैनेजर अवधेश जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान जनहित में सीएसआर फंड के उपयोग की इच्छा जताई थी। इस पर जेएएच प्रशासन ने न्यू जेएएच में न्यू जेएएच में इसे लगाने की अनुमति प्रदान की। कॉलेज प्रशासन के निरंतर संवाद और बेहतर समन्वय के परिणाम स्वरूप यह परियोजना धरातल पर उतर सकी है। इस 100 किलोवाट सोलर सिस्टम के चालू होने से कॉलेज-अस्पताल को प्रतिमाह करीब आधा बिजली का बिल होने की संभावना है। इस दौरान सोलर सिस्टम के इस्ट्रोलेशन के निरीक्षण के दौरान सहायक अधीक्षक डॉ. माखनलाल माहौर एवं डॉ. अमित निरंजन,वर्कशॉप प्रभारी अतर सिंह आदि मौजूद रहे। जेएएच के अन्य कैंपस में भी सोलर लगाने की योजना
न्यू जेएएच में सोलर सिस्टम की सफलता के बाद गजराराजा मेडिकल कॉलेज की विभिन्न इमारतों की छतों पर भी सोलर सिस्टम लगाने की योजना है। इसका उद्देश्य बिजली बिल से होने वाली बचत से विद्यार्थी और मरीज हित में उपयोग करना है। पर्यावरण संरक्षण भी होगा
100 किलोवाट के इस सिस्टम से दीर्घकाल में बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। कंपनी ने भविष्य में और भी सोलर पैनल लगाने की संभावना जताई है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। -डॉ. आरकेएस धाकड़, डीन, जीआरएमसी


